ठंड के मौसम में Sarson Ka Saag और मक्के की रोटी खाने के स्वाद का अलग ही मजा आता है। उसी इस सरसो के साग में पंजाबी तड़का लग जाए तो सोने में सुहागा हो जाता है।
Sarson Ka Saag Recipe in Hindi
हमारे भारत के पंजाबी परिवारों में ही Sarson Ka Saag को सर्दियों के मौसम में अपने घरों में पकाते है। सरसो का साग का स्वाद बहुत ही तीखा और स्वादिष्ट होता है। यदि आपको लगता है कि सरसो का साग बनाना काफी मुस्किल होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है। सरसो का साग रेपिसी बनाना इतना आसान है कि आप अपने घर में 4 लोगो के लिए 35 मिनट में स्वादिष्ट sarson Ka Saag बना सकते है।
- Sarson Ka Saag – 4 लोगो के लिए
- समय – 35 मिनट
Sarson Ka Saag Ingredients
500g | सरसो के ताजे पत्ते |
400g | पालक भाजी |
250g | टमाटर |
1 | प्याज |
100g | बथुआ |
2-3inch | अदरक |
2-3 | हरी मिर्च |
2 चम्मच | घी |
2 छोटा चम्मच | सरसो का तेल |
2-3 चुटकी | हींग |
3 से 4 कली | लहसुन |
1/4 कप | मक्के का आटा |
1/4 चम्मच | हल्दी पाउडर |
1/2 चम्मच | हींग |
1/3 चम्मच | लाल मिर्च आटा |
1/2 लीटर | पानी |
गुड | स्वादानुसार |
2 चम्मकh | घी |
नमक | स्वादानुसार |
सरसो का साग बनाने की विधि (How to make sarson ka saag Recipe)
सरसो का साग अपने घर में बनाने के लिए सबसे पहले आप 500g ताजा सरसो का पत्ता, 400g पालक भाजी और 100g बथुआ को बारीक काट ले और उसे अच्छे से पानी में धोकर पानी से बाहर निकल ले।
जब आप भाजी को पानी से धोने के बाद बाहर निकले तो 5 मिनट तक छलनी में ही रहने दे। ऐसा करने से भाजी का पानी पूरी तरह से निकल जायेगा।
अब आप 5 लीटर वाला कुकर ले और उसमे बारीक कटी भाजी को डाल दे और कुकर में 1 लीटर पानी डालकर गैस में रख दे और कुकर की सीटी आने का इंतजार करे। जब कुकर की एक सीटी आ जाए तब आप गैस बंद कर दे और कुकर का प्रेशर निकाल दे।
अब आप 2-3 हरी मिर्च, 1प्याज, 2-3 कली लहसुन, 250g टमाटर, 2 inch अदरक, थोड़ा सा गुड और स्वादानुसार नमक को मिक्सी में डाल ले और बारीक पीस कर पेस्ट बना लें और भाजी वाले कुकर में डाल दे।
सरसो का साग को पंजाबी अंदाज में लगाए तड़का
- सरसो के साग में तड़का लगाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई ले।
- अब कढ़ाई में आप 2 चम्मच सरसो का तेल डाले और गर्म होने दे।
- जब तेल गर्म हो जाए तब उसमे जीरा, हींग, प्याज, कटी हुई मिर्ची डाले और इसे भुनने दे। जब यह मशाला हल्का भूरा दिखने लगे तब आप कुकर में रखी भाजी में इसका तड़का लगा दे।
इतना करने के बाद करीब 5 मिनट तक इसे गैस में हल्की आंच में पकने दे। जब 5 मिनट हो जाए तब आप गैस को बंद कर दे। अब आपका Sarson Ka Saag Recipe बनकर तैयार है।
सुझाव
- यदि आपके घर में कुकर नही है तो आप भाजी पकाने के लिए कढ़ाई का इस्तेमाल कर सकते है।
- ध्यान दे! आप जो साग तैयार कर रहे है उसे कढ़ाई से बिल्कुल भी न ढके, नहीं तो आपका सरसो का साग का रंग बदल जायेगा।
- अगर आपके घर में बधुआ नही है तो आप बथुआ की जगह पालक का उपयोग ही कर सकते है।
Sarson Ka Saag Benifits
- सरसो का साग heart के लिए फायदेमंद रहता है।
- Sarson Ka Saag खाने से शरीर का वजन कम होता है।
- Sarson Ka Saag के सेवन से शरीर की हड्डियां मजबूत होती है।
- Sarson Ka Saag में भरपूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन C और विटामिन E होता है जो शरीर के लिए ऊर्जा का पावरहाउस कहलाता है।
- Sarson Ka Saag खाने से आंखो की रोशनी बढ़ती है।
- यदि आप बालो के झड़ने की समस्या से परेशान है तो Sarson Ka Saag खाने से बालो का झड़ना बंद हो जाता है।
- Sarson Ka Saag खाने से शरीर में हिमोग्लोबिन की पूर्ति होती है।